अरविंद केजरीवाल को HC से बड़ा झटका

अरविंद केजरीवाल को HC से बड़ा झटका

आबकारी नीति घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार 5 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। HC निचली अदालत जाने की अनुमति के साथ केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी। भ्रष्टाचार मामले में CBI ने दिल्ली सीएम को 26 जून को गिरफ्तार किया था। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *