राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार रात एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह फाइटर प्लेन वायुसेना का MiG-29 विमान बताया जा रहा है। घटना बाड़मेर जिले के नजदीक ब्रांदा गांव के पास घटित हुई। हादसे में पायलट सुरक्षित है। इस मामले को लेकर वायुसेना की ओर से बयान सामने आया है, जिसमें प्लेन क्रैश की पुष्टि की है।