IMD ने  जारी किया अलर्ट

IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि कुछ राज्यों में भारी बारिश को दौर चल रहा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात सहित कुछ राज्यों में भारी बारिश जारी है। लगातार भारी बारिश होने के कारण बाढ़ के हालात बने हुए है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कहर बनकर आसमान से आफत बरस रही है। इन दोनों राज्यों में बारिश और इससे संबंधित घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं अब तक 432 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौमस विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *