दुनिया के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब और देश के लिए अपने करियर का 900वां गोल किया। फुटबॉल इतिहास में आज तक यह कारनामा कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है। छह बार के बैलन डी’ओर विजेता ने यूईएफए नेशंस लीग ग्रुप मैच में क्रोएशिया पर 2-1 की जीत के दौरान पुर्तगाल का दूसरा गोल किया।