पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में बुधवार को 2 गोल्ड समेत 4 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अब भारत के पास 5 गोल्ड समेत 24 पदक हो गए हैं। इसके साथ ही भारत मेडल टैली में लंबी छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर आ गया है। जबकि चीन 62 गोल्ड समेत कुल 135 पदकों के साथ शीर्ष पर कायम है तो ग्रेट ब्रिटेन 33 गोल्ड समेत कुल 74 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है।