केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज बंगाल में रवींद्र संगीत की जगह बमों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बंगाल में राज्य सरकार घुसपैठ करा रही है।
गाय और कोयले की तस्करी रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में एक करोड़ भाजपा सदस्य बनाने होंगे। भाजपा 2026 में दो तिहाई बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।
जब जनता बंगाल में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेगी, तो बंगाल को कम्युनिस्टों और ममता दीदी के आतंक से मुक्त करने के संकल्प का भी हिस्सा बनेंगे।
शाह ने रविवार को कोलकाता में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद थे।