भारतीय सुरक्षाबलों को शनिवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले के शांगस-लारनू इलाके में हल्कन गली के पास हुई। मारे गए दो आतंकियों में से एक विदेशी और दूसरा स्थानीय था। अधिकारियों ने कहा कि आतंकियों के समूह की संबद्धता का अभी पता नहीं चल पाया है और ऑपरेशन जारी है।