मणिपुर के जिरीबाम में पिछले मंगलवार को अगवा किए गए एक ही परिवार की तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव शनिवार को असम-मणिपुर सीमा पर बरामद होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कुकी उग्रवादियों ने इनका अपहरण कर लिया था। इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे राज्य में फिर सनसनी फैला दी है। नाराज लोग सड़क पर उतर आए और राज्य के तीन मंत्री और छह विधायक के आवास का घेराव कर तोडफोड़ करने लगे। नारे लगाते प्रदर्शनकारियों ने तीन विधायक के घरों में आग लगा दी गई। मंत्रियों के घरों पर हमलों के बाद गुस्साई भीड़ ने मणिपुर के सीएम के घर पर धावा बोलने की कोशिश की।