सोशल मीडिया और OTT पर उपलब्ध अश्लील कंटेंट पर लगेगी लगाम

सोशल मीडिया और OTT पर उपलब्ध अश्लील कंटेंट पर लगेगी लगाम

 भारत में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए मौजूदा कानूनों को और सख्त बनाने की जरूरत है। लोकसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि संसदीय स्थायी समिति को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में और अधिक सख्त कानून बनाने के लिए आम सहमति बनाने का भी आह्वान किया। भाजपा सांसद अरुण गोविल के सवाल का जवाब दे रहे थे।

लोकसभा में हंगामे के बीच अरुण गोविल ने सवाल किया कि ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो दिखाया जा रहा है, वह बहुत अश्लील है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले ये कंटेंट परिवार में साथ बैठकर देख नहीं सकते हैं। इससे हमारे नैतिक मूल्यों का ह्रास हुआ है। क्या मंत्री हमें बता सकते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेक्स कंटेंट को रोकने के लिए मौजूदा तंत्र क्या है? मौजूदा कानून इन प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए ज्यादा प्रभावी नहीं है। सरकार के पास मौजूदा कानून को और सख्त बनाने का क्या प्रस्ताव है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *