जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के मोहराबादी मैदान में पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी मौजूद थे। बता दें कि गुरुवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंन अकेले ही शपथ ली है। बताया जा रहा है कि विश्वास मत हासिल करने के बाद विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है। सीएम के रूप में शपथ लेते ही हेमंत सोरेन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। झारखंड के इतिहास में हेमंत सोरेन 4 बार सीएम पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए हैं। इससे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और बीजेपी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।