चक्रवात फेंगल के अगले 24 घंटों में और तेज़ होने का अनुमान

चक्रवात फेंगल के अगले 24 घंटों में और तेज़ होने का अनुमान

तमिलनाडु के डेल्टाई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश जारी रही। सबसे अधिक बारिश मईलाडुतुरै, तंजावुर, तिरुवारुर और नागपट्टिनम जिलों में हुई। समुद्र में दस फीट से ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई इलाकों में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 150 से अधिक अस्थायी राहत शिविर बनाए हैं। जिला कलक्टरों ने चेतावनी जारी कर लोगों को नहाने, कपड़े धोने या तैराकी के लिए जल स्रोतों पर नहीं जाने को कहा है। मछुआरों को किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई है।

नागपट्टिनम जिले में भारी बारिश हुई, जिसमें कोडियाकरै में 20 मिमी, वेदारण्यम, तिरुपुंडी, तिरुकुवलै और तलैगनेयर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेलांकनी में सेबेस्टियन नगर, शिवशक्ति नगर और नागौर में वल्लियमै नगर और गोमती नगर जैसे कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। नागपट्टिनम जिला प्रशासन ने बारिश से संबंधित आपात स्थितियों में सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन (04365-1077) के साथ 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *