देश के उत्तरी राज्यों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि आज लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। बिहार के गोपालगंज में विजिबिलिटी 40 मीटर दर्ज की गई।मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में पिछले 4 दिनों से तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है।MP के पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भोपाल में तापमान 9.8 डिग्री और जबलपुर में 10 डिग्री है, जो जम्मू और देहरादून से भी कम है। राजस्थान के चुरू, माउंट आबू, फतेहपुर, सिरोही में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।फेंगल के असर को देखते हुए CM स्टालिन ने 4 जिलों में NDRF की 7 टीमें तैनात की हैं। वहीं, कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। तेज बारिश के कारण फ्लाइट्स और ट्रेन भी लेट हुई हैं।