देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है, वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात बाधित हो रहा है। दृश्यता का स्तर कई स्थानों पर 50 मीटर से भी कम है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं बिहार और झारखंड में भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा। बिहार में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने वाली है।दिल्ली के कई स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स) में हल्की गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट), एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम) गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा (हरियाणा) शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव (यूपी) में अगले 2 घंटों के दौरान एनसीआर (लोनी देहात, मानेसर) रेवाड़ी (हरियाणा) भिवारी (राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *