देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

देशभर में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता दिख रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है और बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। घने कोहरे की वजह से शुक्रवार सुबह शीतलहर के बीच दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे की वजह से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स भी प्रभावित हो रही हैं। सफर के दौरान यात्री परेशान हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से कुछ फ्लाइट्स में देरी हो रही है।हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ फिर बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। 3 नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला में ही 56 सड़कें बंद हुईं और HRTC की 15 बसें बर्फबारी में फंसी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि यहां आज भी बर्फबारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *