दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है। दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। दिल्ली में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस बार 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्तम अजमा रहे हैं।दिल्ली की सदर बाजार विधानसभा सीट पर 44.20 प्रतिशत, बल्लीमारान में 54.67 प्रतिशत, बुराड़ी में 46.25 प्रतिशत, चांदनी चौक में 39.64 प्रतिशत, करोल बाग में 39.05 प्रतिशत, मटिया महल में 47.10 प्रतिशत, तिमारपुर में 41.53 प्रतिशत, बदरपुर में 44.79 प्रतिशत और जंगपुरा में 44.07 प्रतिशत मतदान हुआ।