उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होता हुआ दिख रहा है, क्योंकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज धूप के साथ ठंड में गिरावट आ रही है। हालांकि, पिछले दो सप्ताह से मौसम में जो उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आगे भी जारी रह सकता है। 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई गई है, जो मौसम को प्रभावित करेगा।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दिन में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही सुबह और रात में ठंडी हवाओं का असर रहेगा।