देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में 3 दिन से भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। 3 मार्च को फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।चंबा और मनाली में भी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, CBSE बोर्ड की परीक्षाएं तय शेड्यूल के हिसाब से होंगी।जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 फरवरी के दौरान गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 113cm और सोनमर्ग में 75cm बर्फबारी हुई। खराब मौसम की वजह से जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों में विंटर वैकेशन 6 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से ज्यादा गर्मी होने की आशंका जताई है। कुछ दक्षिणी इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।