आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में ऑलआउट होने के बाद 273 रन बनाए। 274 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हुई और मैच रोक दिया गया। काफी इंतजार के बाद मैच दोबारा नहीं शुरू हो सका और अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया।