जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

देश में लगभग सभी राज्यों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीँ दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के निचले स्तरों पर सक्रिय होने और चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसका असर बीते दो दिनों में देखा गया जब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई शहरों में बादल छाए रहे और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।पश्चिमी और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, हालांकि अभी लू से बचाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में निचले और मध्य स्तरों पर सक्रिय है। इसके साथ ही, ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निचले स्तरों पर मौजूद है। इन मौसम संबंधी प्रभावों के चलते, 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।छत्तीसगढ़ के ऊपर बने चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक रुक-रुक कर मध्यम से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके कारण 22 से 24 मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ यनम और रायलसीमा में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *