उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मात्र तीन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई। शनिवार शाम पांच बजे तक कुल 5,17,021 भक्तों ने रजिस्ट्रेशन करवाए है। चारों धामों के कपाटों की तारीखों के खुलने के ऐलान के साथ ही उत्तराखंड सरकार की तैयारियां भी पूरी जोरों पर चल रहीं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बहुत जल्द चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इस बार प्रदेश में पिछले साल की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचे की उम्मीद है। सीएम धामी ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।