जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग नें मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित 24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।बिहार-छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश और तूफान की चेतावनी के बाद भी इन राज्यों के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है।27 अप्रैल को  छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और विदर्भ में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, केरल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल में तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।राजस्थान में शुक्रवार को गर्मी तेज रही। बाड़मेर, पिलानी, गंगानगर में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, अलवर के में दोपहर बाद बादल छाए।छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा रहेगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *