जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक यह 16 साल में पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी दस्तक देगा। 2024 में यह 30 मई को केरल पहुंचा था।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। वहीं, 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगा।आज देश के कुल 29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने केरल के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में आंधी की चेतावनी दी है। मछुआरों सहित आम लोगों को एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर 27 मई तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में आज 65 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। बीते 24 घंटे में सात जिलों में बारिश हुई।छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में 80 से 90 mm तक की भारी बारिश हो सकती है। वहीं, रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *