भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू होगी। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। जगन्नाथ रथ यात्रा को रथ महोत्सव या श्री गुंडिचा यात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह ओडिशा में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है।नौ दिनों तक चलने वाले रथ यात्रा उत्सव के लिए पवित्र शहर पुरी को पांच-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। रथ यात्रा के लिए पूरे पवित्र तटीय शहर में पुलिस बल की 200 प्लाटून और सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आदि की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं। रथ यात्रा के दौरान पुरी और शहर के आसपास ओडिशा पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और होमगार्ड के लगभग 10,000 कर्मियों को तैनात किया गया है।