जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे एक बार फिर मुनकटिया इलाके में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। रास्ते पर लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे यात्रियों की आवाजाही रुक गई है।SDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों को जंगल के वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित निकाल रही हैं। मानसून ने अब लगभग पूरा राजस्थान कवर कर लिया है। वहीं, जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जो आज सुबह भी जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है तो दक्षिणी हिस्से से टर्फ भी गुजर रही है। इस वजह से गुरुवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई जबकि शुक्रवार को दो जिलों में अति भारी और 10 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *