मौसम विभाग का अलर्ट! हिमाचल से ओडिशा तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से लेकर ओडिशा तक 9 राज्यों में अगले 3 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है जो ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है, जिससे इन इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। रियासी में 230.5 मिमी और कटरा में 193 मिमी जैसी भारी बारिश हुई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में भी बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *