आज से शुरू होगी 56वीं GST काउंसिल की बैठक

आज से शुरू होगी 56वीं GST काउंसिल की बैठक

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रही है। इस दो-दिवसीय मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जीएसटी की दरों में बदलाव और सुधारों पर चर्चा करेंगी।

सरकार जीएसटी के मौजूदा 4 स्लैब (5%, 12%, 18%, और 28%) को घटाकर दो स्लैब में लाने का प्रस्ताव रख रही है, जो 5% और 18% होंगे। वहीं, लग्जरी सामानों पर 40% टैक्स लगाने का प्रस्ताव है।

मीटिंग 4 सितंबर को खत्म होगी और उसके बाद लिए गए फैसलों का ऐलान किया जा सकता है। ये नई टैक्स दरें 22 सितंबर से लागू हो सकती हैं। सरकार का मानना है कि इससे नवरात्रि और बाकी त्योहारों के दौरान बिक्री और मांग बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *