किसानों को फसलों की क्षति का दिया जाएगा मुआवजा

किसानों को फसलों की क्षति का दिया जाएगा मुआवजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के जैसीनगर में घोषणा की कि अतिवृष्टि और रोग से खराब हुई सोयाबीन की फसलों का सर्वे कराया जाएगा और किसानों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोयाबीन का एमएसपी ₹5,328 प्रति क्विंटल तय किया गया है और किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धान पर भी बोनस बढ़ाया गया है, जो सीधे किसानों के खाते में भावांतर भुगतान योजना के तहत भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के लिए दीपावली की भाईदूज से ₹1,500 प्रति माह देने की घोषणा की। उन्होंने ₹215 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गाय पालने वाले किसानों को ₹40 लाख तक की सहायता और ₹10 लाख तक का अनुदान देने की बात कही। उन्होंने जैसीनगर का नाम बदलकर ‘जयशिवनगर’ रखने और उसे नगर परिषद बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने सागर की ‘श्रद्धांजलि योजना’ को पूरे प्रदेश में लागू करने की बात कही, जिसके तहत अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *