आज भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेज़ी के साथ 82,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी लगभग 100 अंक बढ़कर 25,150 पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेज़ी है। बाजार को IT, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों से समर्थन मिल रहा है, वहीं बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में दबाव है।
ग्लोबल मार्केट का हाल: एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई (1.41%) और चीन का शंघाई कंपोजिट (1.24%) तेज़ी में हैं, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग फ्लैट है। कल, 8 अक्टूबर को, अमेरिका का नैस्डेक (1.12%) और S&P 500 (0.58%) बढ़त के साथ बंद हुए थे, जबकि डाउ जोन्स फ्लैट रहा था।
निवेशकों की गतिविधि: 8 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 81 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 330 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की। गौरतलब है कि सितंबर में FIIs ने ₹35,301.36 करोड़ की बिकवाली की थी, जबकि DIIs ने ₹65,343.59 करोड़ की भारी खरीदारी की थी।