भारत-फ्रांस द्विपक्षीय वायु अभ्यास: ‘गरुड़ 25’

भारत-फ्रांस द्विपक्षीय वायु अभ्यास: ‘गरुड़ 25’

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) फ्रांस के वायु एवं अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के साथ द्विपक्षीय हवाई अभ्यास ‘गरुड़ 25‘ के आठवें संस्करण में हिस्सा ले रही है। यह अभ्यास 16 से 27 नवंबर, 2025 तक फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में आयोजित किया जा रहा है।

  • भारतीय टुकड़ी का आगमन: आईएएफ की टुकड़ी 10 नवंबर 2025 को फ्रांस पहुंची।
  • भाग लेने वाले विमान: भारतीय वायु सेना एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान के साथ भाग ले रही है।
  • लॉजिस्टिक्स सहायता:
    • सी-17 ग्लोबमास्टर III का उपयोग अभ्यास के इंडक्शन और डी-इंडक्शन चरणों के लिए एयरलिफ्ट सहायता प्रदान करने हेतु किया जा रहा है।
    • आईएल-78 हवा से हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों का उपयोग भाग लेने वाले लड़ाकू विमानों की रेंज और स्थायित्व को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
  • मुख्य उद्देश्य: अभ्यास का उद्देश्य एक वास्तविक प्रचालन वातावरण में रणनीति और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना, आपसी सीख को सक्षम बनाना, और दोनों वायु सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability) को बढ़ावा देना है।
  • अभ्यास संचालन: इस दौरान, भारतीय वायुसेना के एसयू-30एमकेआई विमान, फ्रांस के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ मिलकर हवा से हवा में युद्ध, वायु रक्षा, और संयुक्त हमला अभियानों पर केंद्रित जटिल कृत्रिम हवाई युद्ध परिदृश्यों में प्रचालन करेंगे।
  • महत्व: यह अभ्यास पेशेवर बातचीत, प्रचालनगत ज्ञान के आदान-प्रदान, और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है, जो मित्रवत विदेशी वायु सेनाओं के साथ सहयोग की आईएएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *