मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो के लाइट एंड साउंड शो की सराहना की, आदिवर्त संग्रहालय का भी किया भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो के लाइट एंड साउंड शो की सराहना की, आदिवर्त संग्रहालय का भी किया भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा के बाद विश्व धरोहर खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में आयोजित लाइट एवं साउंड-शो देखा। इस शो के माध्यम से खजुराहो के विश्व धरोहर मंदिरों, चंदेलवंश के गौरवशाली इतिहास और बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

शो देखने से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर समूह में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बुंदेलखंड की कला-संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री लखन सिंह पटेल और अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण और गुरुकुल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो में सांस्कृतिक गांव एवं जनजातीय लोक कला राज्य संग्रहालय ‘आदिवर्त’ का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अलीराजपुर एवं डिंडोरी के कलाकारों ने भगोरिया एवं गुदुमबाजा जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ. यादव ने आदिवर्त संग्रहालय में नवनिर्मित पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का लोकार्पण भी किया। इस संग्रहालय में जनजातीय लोक संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित विभिन्न लोक कलाओं और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *