नई दिल्ली: भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए) के सहयोग से 12 दिसंबर 2025 को यूरोप, अमेरिका और मध्य एशियाई देशों के पत्रकारों के लिए साइबर सुरक्षा परिचय यात्रा और संवादात्मक सत्र का आयोजन किया।
सत्र की अध्यक्षता एमईआईटीवाई में सीईआरटी-इन के महानिदेशक और प्रमाणन प्राधिकरण नियंत्रक (सीसीए) डॉ. संजय बहल ने की। डॉ. बहल ने सीईआरटी-इन की भारत में साइबर सुरक्षा, संकट प्रबंधन, भेद्यता आकलन और साइबर घटनाओं पर समन्वित प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
डॉ. बहल ने बताया कि भारत $400$ से अधिक स्टार्टअप और $6.5$ लाख से अधिक कुशल पेशेवरों के बल पर $20$ बिलियन डॉलर के साइबर सुरक्षा उद्योग के साथ तेजी से वैश्विक साइबर सुरक्षा केंद्र के रूप में उभर रहा है। ये नवप्रवर्तक खतरा का पता लगाने, साइबर फोरेंसिक और एआई-आधारित निगरानी के लिए उन्नत समाधान विकसित कर रहे हैं।
उन्होंने आगाह किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एक दोधारी तलवार है। सीईआरटी-इन एआई-संचालित विश्लेषण का उपयोग करके वास्तविक समय में साइबर घटनाओं का पता लगाता है, रोकता है और प्रतिक्रिया देता है, साथ ही दुर्भावनापूर्ण एआई-सक्षम हमलों के विरुद्ध जवाबी उपाय भी विकसित करता है।
प्रमुख उपलब्धियाँ और सहयोग:
- सीईआरटी-इन अनावश्यक घबराहट पैदा किए बिना संगठनों और नागरिकों को उभरते खतरों के विरुद्ध समय पर अलर्ट और अनुकूल सलाह जारी करता है।
- भारत में 2024 में रैंसमवेयर की 147 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनके प्रभाव को सीईआरटी-इन की समन्वित कार्रवाइयों ने कम किया।
- सीईआरटी-इन की पहल को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की जनवरी 2025 की ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी आउटलुक रिपोर्ट में शामिल किया गया था।
- फ्रांस की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी (एएनएसएसआई) के साथ मिलकर ‘बिल्डिंग ट्रस्ट इन एआई थ्रू अ साइबर रिस्क बेस्ड एप्रोच’ पर संयुक्त रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
एमईआईटीवाई के संयुक्त सचिव श्री कृष्ण कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और इंडियाएआई मिशन, फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट और स्वदेशी साइबर सुरक्षा समाधानों के विकास में मंत्रालय की पहलों पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र का समापन सीमा पार सहयोग पर चर्चा के साथ हुआ।