WSIS+20 सम्मेलन: भारत ने UN में रखी समावेशी डिजिटल भविष्य की आधारशिला

WSIS+20 सम्मेलन: भारत ने UN में रखी समावेशी डिजिटल भविष्य की आधारशिला

न्यूयॉर्क: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 16 दिसंबर, 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्च-स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अवसर था ‘वर्ल्ड समिट ऑन द इंफॉर्मेशन सोसाइटी’ (WSIS+20) की समीक्षा, जहाँ उन्होंने भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत किया।

प्रमुख बिंदु:

  • डिजिटल इंडिया की सफलता: श्री प्रसाद ने बताया कि कैसे भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) एक सार्वजनिक हित के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने डिजिटल पहचान, तत्काल भुगतान और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया।
  • एआई और भविष्य: ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत भारत एक जिम्मेदार एआई इकोसिस्टम बना रहा है। मंत्री ने ‘भाषिणी’ जैसे अनुवाद उपकरणों और ‘एआई अनुप्रयोगों के वैश्विक भंडार’ के प्रस्ताव का जिक्र किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग: भारत ने 2026 में होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के लिए सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।
  • इंटरनेट गवर्नेंस: भारत ने इंटरनेट गवर्नेंस के मल्टीस्टेकहोल्डर मॉडल और ग्लोबल साउथ की भागीदारी को मजबूत करने का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *