दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को हुई घोषणा के अनुसार, अब सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में केवल आधे कर्मचारी ही आएंगे, जबकि 50% स्टाफ घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करेगा। यह नियम गुरुवार से प्रभावी होगा। हालांकि, स्वास्थ्य, अग्निशमन और सार्वजनिक परिवहन जैसी आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है।
श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य बंद होने से प्रभावित हुए रजिस्टर्ड दिहाड़ी मजदूरों के खातों में ₹10,000 की सहायता राशि भेजी जाएगी। दिल्ली में 18 दिसंबर सुबह 8 बजे से GRAP-4 लागू कर दिया जाएगा, जिसके बाद बाहरी राज्यों के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 328 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।