मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर; बोले- ऊंचाई से बेजोड़ दिखती है भोपाल की हरियाली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर; बोले- ऊंचाई से बेजोड़ दिखती है भोपाल की हरियाली

भोपाल: मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक 7 किलोमीटर की पहली यात्रा की। सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। यात्रा के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो के ऊँचे ट्रैक से शहर की हरियाली और सुंदरता देखना एक शानदार अनुभव है। उन्होंने कहा कि मेट्रो आने से भोपाल के विकास को नए पंख लग गए हैं। डॉ. यादव ने एम्स आने वाले मरीजों के लिए इस सुविधा को विशेष रूप से लाभकारी बताया और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *