जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली-NCR में घनी धुंध के कारण दृश्यता (Visibility) शून्य दर्ज की गई, जिसका सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर 148 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 150 से अधिक फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए ‘CAT III’ एडवाइजरी जारी की है।

पहाड़ों और मैदानों का हाल:

  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल: सोनमर्ग टनल और लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी जारी है। लाहौल स्पीति में तापमान -10°C तक गिरने की आशंका है।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: शहडोल (MP) में तापमान 1.7°C और छत्तीसगढ़ के मैनपाट में पारा 2°C तक लुढ़क गया है। अंबिकापुर और पेंड्रा में कड़ाके की ठंड के कारण ओस जम गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *