DRDO ने ‘प्रलय’ मिसाइल का किया सफल ‘सल्वो लॉन्च’

DRDO ने ‘प्रलय’ मिसाइल का किया सफल ‘सल्वो लॉन्च’

ओडिशा: भारत ने बुधवार को अपनी रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ओडिशा तट से ‘प्रलय’ मिसाइल का बैक-टू-बैक सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित इस मिसाइल को एक ही लॉन्चर से दो बार दागा गया, जिसे ‘सल्वो लॉन्च’ कहा जाता है। सुबह 10:30 बजे हुए इस परीक्षण की पूरी निगरानी चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के सेंसरों द्वारा की गई।

7500 किमी प्रति घंटे की प्रचंड रफ्तार वाली यह क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल 1000 किलो तक विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। सामरिक दृष्टि से यह इतनी शक्तिशाली है कि फिरोजपुर या जैसलमेर जैसे सीमावर्ती कैंपों से लॉन्च होने पर यह पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची समेत 10 प्रमुख शहरों को निशाना बना सकती है। रक्षा मंत्रालय ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *