नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने की दिशा में सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने ‘बैटरी पैक आधार नंबर’ (BPAN) का प्रस्ताव दिया है, जो हर EV बैटरी के लिए 21 अंकों का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होगा।
नियम की मुख्य बातें:
- अनिवार्यता: बैटरी निर्माताओं और आयातकों को हर बैटरी पैक पर यह 21 अंकों का नंबर अंकित करना होगा। यह नियम बाजार में बिकने वाली और कंपनियों द्वारा स्वयं इस्तेमाल की जाने वाली, दोनों प्रकार की बैटरियों पर लागू होगा।
- अमिट पहचान: गाइडलाइंस के अनुसार, BPAN को बैटरी पर ऐसी जगह लगाया जाएगा जहां से इसे मिटाया या बदला न जा सके।
- डिजिटल ट्रैकिंग: कंपनियों को बैटरी का रियल-टाइम डेटा BPAN के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिससे माइनिंग से लेकर रिसाइक्लिंग तक की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी।