2029 तक FIR से सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में मिलेगा न्याय; केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री विजय पुरम में की संसदीय समिति की बैठक की अध्यक्षता

2029 तक FIR से सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में मिलेगा न्याय; केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री विजय पुरम में की संसदीय समिति की बैठक की अध्यक्षता

श्री विजय पुरम (अंडमान-निकोबार): केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज यहाँ गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की। ‘सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री’ (CFSL) और ‘नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी’ (NFSU) पर केंद्रित इस बैठक में श्री शाह ने एक ऐतिहासिक लक्ष्य साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुसार, 2029 तक देश में ऐसी व्यवस्था होगी जहाँ किसी भी अपराध में FIR से लेकर सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले तक की पूरी प्रक्रिया मात्र 3 साल में संपन्न हो जाएगी।

बैठक में गृह मंत्री ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं, जैसे बंगाल में बलात्कार के दोषी को 62 दिन और बिहार में ट्रिपल मर्डर के दोषियों को 50 दिन में सजा मिलना। उन्होंने फॉरेंसिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अगले 5 वर्षों में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बंडी संजय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *