सिंहस्थ-2028 के लिए एमपी में सड़कों का बिछेगा जाल: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिसंबर 2027 तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सिंहस्थ-2028 के लिए एमपी में सड़कों का बिछेगा जाल: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिसंबर 2027 तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली/भोपाल: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य केंद्र आगामी सिंहस्थ-2028 रहा, जिसके लिए श्री गडकरी ने सभी प्रस्तावित सड़कों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के लिए सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी अनिवार्य है।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। गडकरी ने एमपी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं (33 NHAI और 28 MoRTH-PWD) प्रगति पर हैं। उन्होंने ‘ट्री ट्रांसप्लांट’ तकनीक अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और दुर्घटना रोकने के लिए ‘ब्लैक स्पॉट रेक्टिफिकेशन’ पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सिंहस्थ से जुड़ी सभी परियोजनाएं दिसंबर 2027 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *