राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित ‘टाई ग्लोबल समिट 2026’ में मध्यप्रदेश ने अपनी औद्योगिक शक्ति का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब केवल टाइगर या फॉरेस्ट स्टेट नहीं, बल्कि देश का सबसे युवा और निवेश अनुकूल राज्य बन चुका है। वर्ष 2025 में सर्वाधिक निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को लुभाने के लिए राज्य की 18 नई उद्योग-अनुकूल नीतियों और भारी सब्सिडी का विवरण साझा किया:
- आईटी और सेमीकंडक्टर: 100 करोड़ के निवेश पर ₹38 करोड़ तक की सब्सिडी।
- ड्रोन टेक्नोलॉजी: ₹34 करोड़ की वित्तीय सहायता।
- एआई और डेटा सेंटर: भोपाल में 200 एकड़ में ‘एआई एवं नॉलेज सिटी’ प्रस्तावित; डेटा सेंटर्स के लिए ₹2 प्रति यूनिट बिजली सब्सिडी।
- रणनीतिक स्थिति: देश के मध्य में होने के कारण लॉजिस्टिक्स और निर्यात के लिए अनुपम केंद्र।