मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर: 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, पचमढ़ी में जमी ओस

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर: 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, पचमढ़ी में जमी ओस

भोपाल: मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में पिछले तीन दिनों से भीषण शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। राज्य के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान इतना गिर गया कि ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गईं, जबकि छतरपुर का नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।

बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने प्रदेश के 19 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इंदौर में कक्षा 8वीं तक तीन दिनों (5, 6 और 7 जनवरी) की छुट्टी रहेगी। वहीं, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मंदसौर और नीमच समेत कई जिलों में दो दिनों का अवकाश दिया गया है। भोपाल, धार और सागर में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9:30 बजे कर दिया गया है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *