मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी को दी 201 करोड़ की सौगात; ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी को दी 201 करोड़ की सौगात; ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीधी जिले के लिए 201.64 करोड़ रुपये की लागत वाले 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें ‘एक बगिया माँ के नाम’ अभियान के तहत 505 कार्य भी शामिल हैं।

प्रमुख घोषणाएं और विकास कार्य:

  • शिक्षा: बहरी में अगले सत्र से नया कॉलेज शुरू होगा। सिंहावल और देवसर कॉलेजों में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
  • कनेक्टिविटी: बहरी से चुरहट तक 129 करोड़ की लागत से 64.54 किमी लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण होगा। साथ ही, गोपद नदी पर 500 मीटर लंबा पुल और महान नदी पर रपटा बनाया जाएगा।
  • प्रशासन: देवसर की पार्ट-टाइम एडिशनल कलेक्टर कोर्ट अब फुल-टाइम संचालित होगी।
  • औद्योगिक विकास: सीधी की पहचान ‘पंजा दरी’ को जीआई टैग दिलाने और इसे वैश्विक पहचान देने के लिए सरकार क्लस्टर विकास पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी से 31 मार्च तक प्रदेशव्यापी ‘संकल्प से समाधान महाअभियान-1’ की घोषणा की। इस अभियान के तहत अधिकारी घर-घर जाकर नागरिकों को 106 प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *