‘मिनी जापान’ का सपना अब हकीकत: राजकोट में पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट का किया उद्घाटन

‘मिनी जापान’ का सपना अब हकीकत: राजकोट में पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में ‘वाइब्रेंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल कॉन्फ्रेंस’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि भारत को ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में सौराष्ट्र और कच्छ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने राजकोट, जामनगर और मोरबी को ‘मिनी जापान’ बनाने की बात कही थी, जिसका तब मजाक उड़ाया गया था, लेकिन आज यह हकीकत में बदल चुका है।

राजकोट के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि यहाँ के 2.50 लाख से अधिक उद्योग स्क्रू ड्राइवर से लेकर फाइटर प्लेन और रॉकेट तक के पुर्जे बना रहे हैं। 11 से 12 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस सम्मेलन में जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन जैसे देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस समिट में लगभग 1,500 एमओयू (MoU) साइन होने की उम्मीद है, जिसमें 5,000 से ज्यादा कारोबारी शिरकत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *