जब खुद ट्रैक्टर चलाकर ‘किसान’ बने मुख्यमंत्री: भोपाल में 1101 ट्रैक्टरों की रैली के साथ ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का ऐतिहासिक आगाज़

जब खुद ट्रैक्टर चलाकर ‘किसान’ बने मुख्यमंत्री: भोपाल में 1101 ट्रैक्टरों की रैली के साथ ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का ऐतिहासिक आगाज़

भोपाल: राजधानी भोपाल में रविवार को एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद ट्रैक्टर की कमान संभाली। अवसर था ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ के भव्य शुभारंभ का। मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए 1101 ट्रैक्टरों की विशाल रैली का नेतृत्व किया। रैली में उमड़े उत्साह को देख मुख्यमंत्री ने इसे किसानों के आत्मविश्वास और सरकार की किसान-हितैषी सोच का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री की सादगी तब चर्चा का विषय बन गई जब उन्होंने एक किसान चालक से आग्रह कर स्वयं ट्रैक्टर चलाया। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार की नीतियों के चार मुख्य स्तंभ—किसान, नारी, युवा और गरीब हैं। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 को पूरी तरह किसानों के वैभव को लौटाने के लिए समर्पित किया गया है, जिसमें प्रदेश के 16 विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *