भोपाल: मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सिंचित रकबे को वर्तमान 56 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर राजगढ़ और रायसेन जिले के सैकड़ों किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। ज्ञात हो कि कैबिनेट ने इन जिलों के लिए 898.42 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल, केन-बेतवा और ताप्ती मेगा प्रोजेक्ट्स के पूर्ण होने पर प्रदेश का लगभग हर खेत सिंचित हो सकेगा। किसानों ने मुख्यमंत्री को हल की प्रतिकृति और जैविक अनाज भेंट कर अपना सम्मान प्रकट किया।