मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी को नए पंख: नितिन गडकरी ने दी 16,000 करोड़ के कोटा-सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी को नए पंख: नितिन गडकरी ने दी 16,000 करोड़ के कोटा-सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी

विदिशा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। विदिशा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने ‘कोटा-विदिशा-सागर’ नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का ऐलान किया। 16,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे न केवल दो राज्यों के बीच की दूरी को 75 किलोमीटर कम करेगा, बल्कि दिल्ली-मुंबई और भोपाल-कानपुर जैसे प्रमुख मार्गों से जुड़ने के लिए एक नया गलियारा भी प्रदान करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने एमपी के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 2 लाख करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इस दौरान उन्होंने 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *