पीएम मोदी ने काजीरंगा में ₹6,950 करोड़ के एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव; असम को दी ‘अमृत भारत’ ट्रेनों की सौगात

पीएम मोदी ने काजीरंगा में ₹6,950 करोड़ के एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव; असम को दी ‘अमृत भारत’ ट्रेनों की सौगात

कालियाबोर (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के विकास और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देते हुए काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया। लगभग 6,950 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना वन्यजीवों की सुरक्षा और ऊपरी असम के संपर्क (Connectivity) के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि यह कॉरिडोर न केवल यात्रा का समय कम करेगा, बल्कि काजीरंगा के गैंडों और अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित आवाजाही प्रदान करेगा। उन्होंने रेलवे नेटवर्क के विस्तार के तहत दो नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रकृति और प्रगति के बीच संतुलन बनाकर चल रही है, जिसका परिणाम है कि 2025 में असम में गैंडों के अवैध शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आई। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश अब नकारात्मक राजनीति को नकार कर सुशासन और सुरक्षा को चुन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *