दावोस: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को एक अग्रणी ‘ग्रीन स्टेट’ के रूप में विश्व पटल पर रखा। “डी-रीस्किंग द ग्रीन लीप” विषय पर आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में उन्होंने बताया कि नवकरणीय ऊर्जा मध्यप्रदेश के समावेशी विकास की रीढ़ बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण (Energy Storage) की दिशा में राज्य की बड़ी उपलब्धियों को साझा किया।
इस बैठक में इंडोनेशिया के ईस्ट जावा के उप-राज्यपाल श्री एमिल डार्डक ने मध्यप्रदेश की प्रगतिशील नीतियों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने माना कि म.प्र. जैसे राज्य राष्ट्रीय नीतियों को दिशा देने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को श्रेय देते हुए कहा कि राज्य अब स्वच्छ और सस्ती बिजली सुनिश्चित करने के साथ-साथ उद्योगों को भी स्थिरता प्रदान कर रहा है।