किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित होगी AI; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने NVIDIA के साथ भविष्य की तकनीक पर की चर्चा

किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित होगी AI; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने NVIDIA के साथ भविष्य की तकनीक पर की चर्चा

दावोस: मध्यप्रदेश के किसानों को अब आधुनिक तकनीकों के माध्यम से बेहतर निर्णय लेने और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। दावोस में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल समाधानों और डेटा-आधारित प्रणालियों के महत्व पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश अपने मजबूत भूमि, श्रम और लॉजिस्टिक्स संसाधनों का उपयोग कर एआई आधारित विकास को गति दे रहा है। NVIDIA के साथ साझेदारी के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के नए रास्ते खुलेंगे। कैलिस्टा रेडमंड ने भरोसा दिलाया कि NVIDIA ऐसे एआई समाधान तैयार करेगी जो भारतीय परिस्थितियों और डेटा के अनुकूल हों। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य नागरिकों तक योजनाओं की लक्षित और समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *