नई दिल्ली: पिछले कई महीनों से प्रदूषण की मार झेल रही देश की राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश ने दिल्ली की हवा को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुधरकर 150 पर आ गया है, जिसे ‘मॉडरेट’ (सामान्य) श्रेणी में माना जाता है।
गौरतलब है कि मानसून के बाद दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई थी और कुछ दिन पहले तक AQI 400 के पार (गंभीर श्रेणी) बना हुआ था। हालांकि, इस बारिश के कारण दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन प्रदूषण के स्तर में आई यह गिरावट फेफड़ों के लिए संजीवनी बनकर आई है।